scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेश‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली में प्रवेश करने से यातायात प्रभावित

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली में प्रवेश करने से यातायात प्रभावित

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा।

यातायात पुलिस ने उन मार्गों को लेकर शुक्रवार को लोगों के लिए परामर्श जारी किया था, जिनके ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कारण अवरुद्ध होने की आशंका है।

यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर विश्राम लेगी और फिर दोपहर एक बजे दोबारा शुरू होगी।

जब यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ के रास्ते लाल किले की ओर आगे बढ़ेगी, तब मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित होने की आशंका है।

परामर्श में कहा गया है कि यात्रा सुबह करीब साढ़े 10 बजे आश्रम चौक के पास जयदेव आश्रम पहुंचेगी और शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले पर खत्म होगी। इस रास्ते पर विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और वाहनों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक यातायात की भारी आवाजाही रहने की आशंका है। यात्रियों से इन सड़कों से गुजरने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है।

भाषा गोला पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments