scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमखेलविदर्भ ने त्रिपुरा को 220 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

विदर्भ ने त्रिपुरा को 220 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Text Size:

नागपुर, 23 दिसंबर (भाषा)  स्पिनर अक्षय वखारे और आदित्य सरवटे ने मिलकर सात विकेट चटकाये जिससे विदर्भ ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के चौथे दिन त्रिपुरा को 220 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

विदर्भ ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में छह विकेट पर 348 रन से करने के बाद आठ विकेट पर 379 रन पर पारी घोषित कर दी। इसके बाद त्रिपुरा को जीत के लिए 345 रन का काफी मुश्किल लक्ष्य मिला।

विदर्भ के लिए दूसरी पारी में गणेश सतीश (151) ने सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि विकेटकीपर अक्षय वाडकर ने 88 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिपुरा के बल्लेबाजों के पास ऑफ स्पिनर वाखरे (50 रन पर चार विकेट) और बाएं वामहस्त सरवटे (45 रन पर तीन विकेट) की फिरकी का कोई जवाब नहीं था। पूरी टीम 51.2 ओवर में 124 रन पर आउट हो गयी।

मध्यम तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने भी 14 रन देकर दो विकेट चटकाए।

ग्रुप डी के अन्य मैचों में पंजाब और रेलवे का मुकाबला ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर पंजाब ने छह अंक हासिल किये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments