scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 131 रुपये की तेजी के साथ 12,154 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अगले साल के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 131 रुपये यानी 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,154 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई। इसमें 38,140 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बाद व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments