scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं: संसद10 विपक्ष बहिर्गमन रासचीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा की मांग खारिज होने के बाद विपक्ष का राज्यसभा से बहिर्गमन नयी दिल्ली, अरूणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। इसके बाद भी सभापति जगदीप धनखड़ ने जब उनकी एक ना सुनी तो उन्होंने सदन से बहिर्गमन किया। अर्थ9चीन भारत पनगढ़ियाचीन के साथ व्यापार संबंधों को तोड़ना नुकसानदायक हो सकता है: पनगढ़िया नयी दिल्ली, सीमा पर आक्रामक रूख दिखा रहे चीन के साथ व्यापार संबंधों को तोड़ने की मांगों के बीच नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि मौजूदा स्थिति में बीजिंग के साथ व्यापार संबंधों को खत्म करने का मतलब भारत की संभावित आर्थिक वृद्धि का बलिदान करना होगा । दि17तिहाड़ लीड निलंबनतिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप गोयल निलंबित नयी दिल्ली, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल को कर्तव्यों के निर्वहन में कथित लापरवाही के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दि13 कांग्रेस कोविड मोदीकोविड पर प्रधानमंत्री की बैठक को लेकर कांग्रेस का कटाक्ष: क्रोनोलॉजी समझिए…

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने कोविड-19 की ताजा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘आप क्रोनोलॉजी समझिए’ कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीएफ.7 के मामले कुछ महीने पहले सामने आ गए थे, लेकिन यह बैठक उस वक्त हो रही है जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली में प्रवेश करने वाली है। प्रादे32उप्र खुर्शीद यात्राभारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी : खुर्शीद लखनऊ, कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पत्र लिखे जाने के बीच यात्रा की समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रा नहीं रोकी जाएगी। वि11 अमेरिका भारत रक्षाभारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारत, अमेरिका के रक्षा प्रमुखों ने वैश्विक सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा की वाशिंगटन, भारत-अमेरिका संबंधों को प्रगाढ़ करने के मकसद से दोनों देशों के रक्षा प्रमुखों ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा माहौल के बारे में अपने आकलन साझा किए और द्विपक्षीय सहयोग एवं सूचना के आदान प्रदान को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। वि6अमेरिका जेलेंस्की शांति सूत्र जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस में कहा, ‘‘बाइडन के साथ बैठक में 10-बिंदुओं वाले ‘शांति सूत्र’ का प्रस्ताव रखा’’ वाशिंगटन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक में 10-बिंदुओं वाले ‘शांति सूत्र’ का प्रस्ताव रखा और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में कई दशकों तक संयुक्त सुरक्षा की गारंटी प्रदान करेगा। खेल12खेल भारत चायबांग्लादेश के चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 184 रन मीरपुर, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोमिनुल हक के अर्धशतक की मदद से भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 184 रन बनाए। खेल11 खेल आईपीएल नीलामीआईपीएल नीलामी में करेन, स्टोक्स और ग्रीन को मिल सकती है मोटी कीमत कोच्चि, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुक्रवार को यहां होने वाली मिनी नीलामी में बेन स्टोक्स, सैम करेन, कैमरन ग्रीन और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है। भाषा निहारिका नरेशनरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments