scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशपूर्व सांसद अली अनवर ने प्रधानमंत्री से मौलाना आजाद छात्रवृत्ति बहाल करने की मांग की

पूर्व सांसद अली अनवर ने प्रधानमंत्री से मौलाना आजाद छात्रवृत्ति बहाल करने की मांग की

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिसंबर (भाषा) देश भर के पसमांदा मुसलमानों के संगठन ‘‘ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज’’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अनवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को मिलने वाली मौलाना आजाद छात्रवृत्ति को फिर से शुरू करने की मांग की।

जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व सांसद अनवर ने बुधवार को लिखे पत्र में लिखा, ‘‘आपकी सरकार ने अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को मिलने वाली मौलाना आजाद छात्रवृत्ति को अचानक बंद करके एक बार फिर अपनी अल्पसंख्यक विरोधी नीति का परिचय दिया है। इससे लाखों गरीब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अधर में लटक गई है।’’

उन्होंने मीडिया के लिए जारी किए गए इस पत्र में कहा कि इस छात्रवृत्ति को समाप्त किए जाने से अल्पसंख्यक छात्रों में बहुत आक्रोश है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौलाना आजाद छात्रवृत्ति को जल्द से जल्द बहाल करें।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप को इस शैक्षणिक वर्ष से बंद करने का फैसला किया है। इस फेलोशिप प्रोग्राम के तहत अल्पसंख्यक समुदायों से आने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती थी।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments