नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से सोमवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-
दि36 जयशंकर चीन
सेना चीन को एलएसी पर ‘एकतरफा’ यथास्थिति नहीं बदलने देगी: जयशंकर
नयी दिल्ली, चीन के साथ सीमा विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई सरकार की आलोचना को खारिज करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ‘‘एकतरफा’’ तरीके से यथास्थिति नहीं बदलने देगी।
दि42 दिल्ली दूसरीलीड किसान रैली
मांगें पूरी नहीं हुईं तो सरकार को मुश्किल का सामना करना होगा: ‘किसान गर्जना’ रैली में बोले किसान
नयी दिल्ली, हजारों किसानों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध किसान संगठन भारतीय किसान संघ (बीकेएस) के बैनर तले सोमवार को यहां रामलीला मैदान में ‘किसान गर्जना’ रैली की और कृषि उत्पादों पर से जीएसटी वापस लेने की मांग की।
संसद36 चीन लीड जयशंकर लोस
जवानों के लिए ‘पिटाई’ जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए: जयशंकर का राहुल गांधी पर पलटवार
नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के प्रति भारत का रुख ‘उदासीन’ होने के कांग्रेस के आरोपों को सोमवार को सिरे से खारिज कर दिया, साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के परोक्ष संदर्भ में कहा कि राजनीतिक मतभेद और आलोचनाओं में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन किसी को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपने जवानों की निंदा नहीं करनी चाहिए।
संसद33 नोट चलन लोप्र
देश में 32 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में हैं: वित्त मंत्री
नयी दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि देश में दो दिसंबर, 2022 तक कुल 31.92 लाख करोड़ रुपये की कीमत के नोट चलन में थे जो इससे पहले के साल की तुलना में 7.98 प्रतिशत अधिक हैं।
प्रादे49 राजस्थान लीड राहुल
नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं: राहुल गांधी
मालाखेड़ा (अलवर), कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है”, इसलिए वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।”
दि26 विपक्ष चीन भाजपा
सशस्त्र बलों का मनोबल गिरा रही है कांग्रेस, विपक्ष का संसद में रुख बाधा डालने वाला: भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस पर संसद में बाधा डालने वाला रुख अपनाने का आरोप लगाया और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का आह्वान किया।
संसद20 जलदस्युता अधीर लोस
चीन और सुरक्षा के विषय पर विपक्षी दलों के साथ बात करे सरकार: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव का उल्लेख करते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा कि सरकार को समुद्री क्षेत्र और पड़ोस से जुड़े सुरक्षा हालात के बारे में विपक्षी दलों के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए।
प्रादे58 राजस्थान खरगे
चीन विवाद पर चर्चा से भाग रही है केंद्र सरकार: खरगे
मालाखेड़ा (अलवर), कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हाल में हुई झड़प को लेकर केंद्र सरकार पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की रक्षा के लिए एक होकर लड़ेगी।
प्रादे53 उप्र विश्वविद्यालय झड़प
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, तीन छात्र घायल
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में तीन छात्र घायल हो गए।
वि8 अमेरिका बर्न्स भारत
मोदी,शी के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर चिंता जाहिर करने का रूस पर पड़ा असर:सीआईए प्रमुख
वाशिंगटन, केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के प्रमुख विलियम बर्न्स ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर करने का रूस पर असर पड़ा है।
अर्थ56 दूसरी लीड शेयर
शेयर बाजार में दो दिन बाद तेजी लौटी, सेंसेक्स 468 अंक चढ़ा
मुंबई, बैंकिंग, तेल और एफएमसीजी शेयरों में सोमवार को हुई जोरदार लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों के दोनों मानक सूचकांक में दो दिन के अंतराल के बाद तेजी लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब एक प्रतिशत चढ़ गए।
खेल22 खेल भारत रोहित
दूसरे टेस्ट से पहले रोहित के पूर्ण फिटनेस हासिल करने पर संदेह
ढाका, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान उंगली में लगी चोट से पूरी तरह उबरने में विफल रहे हैं और बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरु होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में उनकी उपलब्धि पर संदेह है।
भाषा
अमित दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
