scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशज्वाली से विधायक चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

ज्वाली से विधायक चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

Text Size:

शिमला, 19 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ज्वाली से विधायक चंद्र कुमार ने सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के रूप में शपथ ली।

राजभवन में यहां आयोजित सादे समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे। प्रधान सचिव (सामान्य प्रशासन) भरत खेड़ा ने कार्यवाही का संचालन किया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वह नयी दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में पृथकवास में हैं।

नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक चंद्र कुमार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments