scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशहरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने देर रात लगाया 'जनता दरबार'

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने देर रात लगाया ‘जनता दरबार’

Text Size:

चंडीगढ़, 18 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने देर रात अंबाला में जनता दरबार आयोजित किया और इस दौरान उन्होंने कई पुलिस अधीक्षकों को फोन भी किया।

विज ने जनता दरबार के दौरान तेजाब हमले और दुष्कर्म के मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के लोगों के आरोपों को लेकर कुछ अधिकारियों की खिंचाई भी की।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज प्रत्येक शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र अंबाला में जनता दरबार लगाते हैं, जिसके दौरान वह लोगों की शिकायतें सुनते हैं।

जनता दरबार शनिवार को शुरू हुआ था, लेकिन लोगों की भीड़ के कारण यह आधी रात तक चलता रहा और रविवार को देर रात एक बजकर 18 मिनट तक चला। क्योंकि इस दौरान मंत्री ने विभिन्न जिलों के कई पुलिस अधीक्षकों को फोन भी किया।

विज ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘ चाहे मध्यरात्रि के 12 बजे हों या दिन का कोई भी समय हो, दरबार तब तक चलता रहता है जब तक कि अंतिम व्यक्ति की शिकायत नहीं सुनी जाती। ’’

यहां जारी एक बयान के अनुसार महिलाओं पर तेजाब हमले के मामले में कथित तौर पर कार्रवाई नहीं होने से मंत्री कैथल के पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से काफी नाराज थे।

विज ने डीजीपी को फोन कर कहा, ‘‘ महिलाओं को इंसाफ के लिए भटकना पड़ता है।’’

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments