scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशसाहिबगंज में श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर व्यक्ति ने की हत्या, शव के टुकड़े किये

साहिबगंज में श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर व्यक्ति ने की हत्या, शव के टुकड़े किये

Text Size:

(आवश्यक सुधार के साथ रिपीट)

साहिबगंज, 18 दिसंबर (भाषा) झारखंड के साहिबगंज जिले में दिल्ली के कुख्यात श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तर्ज पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें जंगल में फेंक दिये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्थानीय निवासियों ने जिले के बोरिया इलाके में पीड़ित के शव के टुकड़ों को देखा, जिन्हें कुत्ते खींच रहे थे और बाद में पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया।

साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि 28 वर्षीय दिलदार अंसारी ने 22 वर्षीया रूबिका पहाड़िया से दूसरी शादी की थी लेकिन उनमें अक्सर विवाद होता रहता था।

उन्होंने बताया कि अंसारी ने बड़ी बेरहमी से अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके शव के टुकड़े किये एवं उन्हें साहिबगंज जिले के जंगलों एवं अन्य इलाकों में फेंक दिये।

उन्होंने बताया कि पुलिस को अबतक लगभग 18 टुकड़े मिल चुके हैं। उनके अनुसार मृतका के शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश तेजी से की जा रही है जिसके लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है।

इससे पहले बोरियो के थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि, ‘‘जांच करने पर पाया गया कि शव के ये टुकड़े बोरिया क्षेत्र के डोंडा पहाड़ निवासी 22 वर्षीय महिला के थे। स्थानीय लोग इस घटना से हतप्रभ थे।’’

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) (साहिबगंज) राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि पीड़िता के शव के कुछ टुकड़े जिले के एक खाली पड़े घर में मिले हैं। दुबे ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद हत्या के सिलसिले में अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीपीओ ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। विस्तृत जांच के बाद और जानकारी मिल सकेगी।

भाषा, सं, इन्दु

राजकुमार

राजकुमार शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments