scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशबाहुबली मुख्तार अंसारी के सगे संबंधियों की आठ करोड़ की संपत्ति लखनऊ में कुर्क

बाहुबली मुख्तार अंसारी के सगे संबंधियों की आठ करोड़ की संपत्ति लखनऊ में कुर्क

Text Size:

गाजीपुर (उप्र), 18 दिसंबर (भाषा) माफिया से नेता बने मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति लखनऊ में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया, ‘‘मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून और अंसारी के करीबी सहयोगी तथा गिरोह के सदस्य एजाजुल अंसारी की पत्नी के नाम से लखनऊ के डालीबाग इलाके में खरीदे गये भूखंडों को कुर्क किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मोहम्‍मदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी एसबी सिंह के नेतृत्व में लखनऊ गई पुलिस टीम ने लखनऊ पुलिस आयुक्‍तालय की स्‍थानीय टीम की मदद से की।

एसपी ने कहा कि अंसारी की संपत्ति की कुर्की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश के अनुसार की गयी। सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने अपने गिरोह की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन का उपयोग करके ये संपत्ति खरीदी थी।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments