scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशबिहार : 10 लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार, एके-56 राइफल बरामद

बिहार : 10 लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार, एके-56 राइफल बरामद

Text Size:

गया (बिहार), 17 दिसंबर (भाषा) पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर और उसके सहयोगी को गया जिले से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अभिजीत उर्फ बनवारी (जोनल कमांडर) और कुंदन के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से एक एके-56 राइफल, 97 कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिजीत सहित दोनों माओवादियों को शनिवार को गया के नंदई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। झारखंड सरकार ने अभिजीत की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी जबकि बिहार सरकार ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।’’

झारखंड और बिहार पुलिस को 61 से ज्यादा मामलों में अभिजीत की तलाश थी।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments