scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशलंबे समय से जमा कचरे को पूरी तरह साफ करने वाला पहला जिला बना फिरोजपुर : पंजाब के मंत्री

लंबे समय से जमा कचरे को पूरी तरह साफ करने वाला पहला जिला बना फिरोजपुर : पंजाब के मंत्री

Text Size:

चंडीगढ़, 17 दिसंबर (भाषा) पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने शनिवार को कहा कि फिरोजपुर, राज्य का ऐसा पहला जिला बन गया है, जिसने किसी बंजर भूमि या लैंडफिल पर वर्षों से जमा पुराने कचरे को पूरी तरह साफ किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के लिए लगातार काम कर रही है।

निज्जर ने कहा कि फिरोजपुर अपने सभी 7,911 मीट्रिक टन पुराने कचरे को साफ करने वाला पंजाब का पहला जिला बन गया है।

मंत्री ने एक बयान में कहा कि अब दैनिक कचरे को निपटाने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments