scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशभारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के बाद से एलओसी पर हालात में सुधार: मंत्रालय

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के बाद से एलओसी पर हालात में सुधार: मंत्रालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच पिछले साल फरवरी में संघर्षविराम पर सहमति कायम होने के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर इसके ”उल्लंघन” की केवल तीन मामूली घटनाएं दर्ज की गई हैं। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ ही पाकिस्तान ने “छद्म युद्ध के बुनियादी ढांचे” और आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों का “संचालन” जारी रखा है। इसने कहा कि इसके अलावा इन शिविरों में आतंकवादियों की उपस्थिति भारत के प्रति पाकिस्तान के मंसूबों को जाहिर करती है।

मंत्रालय ने वार्षिक समीक्षा में जम्मू-कश्मीर की स्थिति का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि पाकिस्तान “मादक पदार्थ-आतंकवाद गठजोड़” का लगातार फायदा उठा रहा है ताकि निर्दोष युवाओं को आम लोगों को निशाना बनाने के लिए उकसाया जा सके।

नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लेख करते हुए, मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच हुई संघर्षविराम सहमति का पालन करने से स्थिति अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रही है।

भाषा

जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments