scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशपंजाब: प्रदर्शनकारियों ने शराब, एथेनॉल संयंत्र के सामने जारी धरना खत्म करने से इनकार किया

पंजाब: प्रदर्शनकारियों ने शराब, एथेनॉल संयंत्र के सामने जारी धरना खत्म करने से इनकार किया

Text Size:

फिरोजपुर, 17 दिसंबर (भाषा) पंजाब में फिरोजपुर जिले के मंसूरवाल गांव में शराब और एथेनॉल संयंत्र के सामने लगभग पांच महीने से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से बातचीत के बावजूद हटने से इनकार कर दिया।

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने धालीवाल ने प्रदर्शनकारियों को उन सभी फैसलों को लेकर भरोसा दिलाया, जिन पर उनके प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच सहमति बनी थी।

कुछ किसान संघों के समर्थन से मंसूरवाल गांव में संयंत्र के सामने लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि यह संयंत्र वायु प्रदूषण के अलावा क्षेत्र के कई गांवों में भूमिगत जल को प्रदूषित कर रहा है। वे इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं।

सांझा जीरा मोर्चा के बैनर तले 24 जुलाई से धरना प्रदर्शन जारी है।

भाषा

जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments