scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की तैनाती से संबंधित आदेश में संशोधन किया

महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की तैनाती से संबंधित आदेश में संशोधन किया

Text Size:

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के गृह विभाग ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की तैनाती से संबंधित पिछले कुछ आदेशों में संशोधन किया है, जिनके तहत अमिताभ गुप्ता को मुंबई में स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में एडीजी (कानून-व्यवस्था) के बजाय पुणे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) बनाया गया है।

गुप्ता पुणे के पुलिस आयुक्त थे और बुधवार को उनका तबादला कर दिया गया था। शनिवार को जारी एक स्वतंत्र आदेश में महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी रवींद्र शिस्वे को रेलवे पुलिस आयुक्त का पद भी सौंपा गया है।

मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में स्थानांतरित किए गए रंजन कुमार शर्मा को अब पुणे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) बनाया गया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी सुनील फुलारी को कोल्हापुर रेंज का आईजी बनाया गया है, जबकि संजय मोहिते को नवी मुंबई का संयुक्त सीपी नियुक्त किया गया है।

मनोज लोहिया पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ के संयुक्त सीपी होंगे और सुहास वारके आईजी (कानून व्यवस्था) होंगे।

संजय दराडे को मुंबई में अतिरिक्त सीपी (विशेष शाखा) बनाया गया है, जबकि सुरेश मेंगड़े को“सिडको’ मुख्य सतर्कता अधिकारी का पद सौंपा गया है।

गृह विभाग के आदेश में नवी मुंबई स्थित ‘सिडको’ के पद को कमतर किया गया है।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments