scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशफतेहपुर में लापता बच्चे का शव तालाब में मिला

फतेहपुर में लापता बच्चे का शव तालाब में मिला

Text Size:

फतेहपुर (उप्र), 17 दिसंबर (भाषा) फतेहपुर जिले के एक गांव से नौ दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय बच्चे का बोरे में भरा शव शनिवार को तालाब से बरामद किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थरियांव थानाध्यक्ष (एसएचओ) आशुतोष सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के सैदपुर-भेदपुर गांव निवासी अनिल लोधी का बेटा शिवम आठ-नौ दिसंबर की रात गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गया था, लेकिन, फिर वापस नहीं आया।

उन्होंने बताया कि देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की और कुछ पता नहीं चलने पर नौ दिसंबर को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

एसएचओ ने बताया कि नौ दिसंबर को परिजन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

उन्होंने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के समीप स्थित तालाब में एक बोरा तैरता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी।

सिंह ने कहा, ‘‘पुलिस बच्चे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, उसके मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments