scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशराजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्ट, अकर्मण्य : पूनियां

राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्ट, अकर्मण्य : पूनियां

Text Size:

जयपुर, 17 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार को ‘‘भ्रष्ट व अकर्मण्य’’ करार देते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में पूनियां ने कहा, ‘‘वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की सरकार है … इस तरह की भ्रष्ट, अकर्मण्य और अराजक सरकार मैंने नहीं देखी।’’

कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के 100 दिन पूरे होने पर जयपुर में आयोजित संगीत कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस सरकार के चार साल के जश्न पर यदि भीड़ जुटाने के लिये किसी फिल्मी कलाकार का सहारा लेना पड़ा, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार की जमीन खिसक चुकी है।’’

राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए पूनियां ने कहा, ‘‘2023 में भाजपा की सरकार आने पर किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा की सरकार आने पर बुलडोजर चलाया जाएगा और काले कारनामे करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के चार साल शनिवार को पूरे हुए।

भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments