scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशसुक्खू ने राजस्थान सरकार से दुर्घटना में घायल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समुचित इलाज का आग्रह किया

सुक्खू ने राजस्थान सरकार से दुर्घटना में घायल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समुचित इलाज का आग्रह किया

Text Size:

शिमला, 17 दिसंबर (भाषा) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्थान सरकार से दौसा जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हुए हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समुचित इलाज और सहायता प्रदान करने का शनिवार को आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान के दौसा जिले में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लेने गए थे।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि वापस लौटते समय वाहन शुक्रवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए।

सुक्खू ने कहा कि जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत राजस्थान सरकार से संपर्क किया और उनसे आग्रह किया कि जो लोग घायल हुए हैं उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।

सुक्खू ने फोन पर लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से पार्टी कार्यकर्ताओं का हालचाल भी जाना।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों का समुचित इलाज किया जा रहा है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments