scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशउत्तराखंड : दिसंबर 1972 बैच के सैन्य अधिकारियों का 'रियूनियन'

उत्तराखंड : दिसंबर 1972 बैच के सैन्य अधिकारियों का ‘रियूनियन’

Text Size:

देहरादून, 16 दिसंबर (भाषा) दिसंबर 1972 में भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होने वाले सेना के पुराने अधिकारी शुक्रवार को सेना में शामिल होने के अपने 50 साल पूरे होने के मौके पर यहां अपने प्रशिक्षण संस्थान में इकट्ठा हुए।

पचास साल पहले 50 वें रेगुलर कोर्स के 330 जेंटलमैन कैडट और 34वें तकनीकी कोर्स के 74 कैडेट सहित कुल 404 कैडेट सेना में ‘सेकेंड लेफ्टिनेंट’ के रूप में शामिल हुए थे। हालांकि, यह रैंक अब केवल सेना के इतिहास की किताबों में ही सीमित रह गयी है।

सेना में शामिल होने की स्वर्ण जयंती मना रहे सेना के दिग्गज अधिकारियों के बैच को कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले हैं जिनमें एक वीर चक्र, पांच सेना मेडल (वीरता), पांच परम वीर सेवा मेडल शामिल हैं।

स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत आईएमए युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

भाषा दीप्ति शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments