scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतचेन्नई में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए 78 करोड़ डॉलर ऋण देगा एडीबी

चेन्नई में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए 78 करोड़ डॉलर ऋण देगा एडीबी

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने शहर की मौजूदा बस और फीडर सेवाओं के साथ चेन्नई में मेट्रो रेल प्रणाली संपर्क की नई लाइन बिछाने और मेट्रो रेल नेटवर्क में सुधार के लिए 78 करोड़ डॉलर की वित्त सुविधा को मंजूरी दी है। यह वित्त सुविधा विभिन्न किस्तों में दी जाएगी।

दक्षिण एशिया के लिए एडीबी के वरिष्ठ परिवहन विशेषज्ञ एंड्री हेरियावान ने कहा, ‘‘यह परियोजना चेन्नई की मेट्रो रेल प्रणाली का विस्तार करेगी ताकि शहरी यातायात में सुधार लाने और शहर को रहने योग्य बनाने के लिए एक सुरक्षित और एकीकृत परिवहन समाधान प्रदान किया जा सके।’’

एडीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि स्टेशनों में आपदा से निपटने की व्यवस्था होगी। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और ‘ट्रांसजेंडर लोगों’ के के लिए जरूरी सुविधाएं होंगी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments