scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशहिमाचल चुनाव: फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह ने भाजपा के राकेश पठानिया को हराया

हिमाचल चुनाव: फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह ने भाजपा के राकेश पठानिया को हराया

Text Size:

शिमला, आठ दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मौजूदा विधायक भवानी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राज्य के वन मंत्री राकेश पठानिया को 7,354 मतों के अंतर से हराकर फतेहपुर सीट जीत ली है।

फतेहपुर सीट पर चुनाव इसलिए भी बेहद दिलचस्प माना जा रहा था कि नूरपुर विधानसभा सीट से तीन बार जीत हासिल कर चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी पठानिया को इस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया था।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस के भवानी सिंह को 32,452 वोट मिले, जबकि भाजपा के राकेश पठानिया को 25,462 मत प्राप्त हुए।

भाजपा से बगावत करने वाले और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल सिंह परमार को 2,786 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के राजन सुशांत को 1,210 वोट मिले।

भाषा रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments