scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशगुजरात : वाव सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गेनीबेन ठाकोर ने जीत दर्ज की

गुजरात : वाव सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गेनीबेन ठाकोर ने जीत दर्ज की

Text Size:

वाव (गुजरात), आठ दिसंबर (भाषा) गुजरात विधानसभा चुनाव में वाव सीट पर कांग्रेस की निर्वतमान विधायक गेनीबेन नगाजी ठाकोर ने जीत दर्ज की है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, ठाकोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी के स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर को 15,601 मतों के अंतर से हराया।

गेनीबेन नगाजी ठाकोर को 1,02,513 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा के स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर को 86,912 वोट प्राप्त हुए।

इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में गेनीबेन ने एशिया के सबसे बड़े डेयरी कॉरपोरेशन बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर चौधरी को हराया था। इस जीत के साथ ही गेनीबेन उत्तरी गुजरात में ठाकोर समुदाय की एक प्रमुख नेता बन गयी थीं।

भाषा अर्पणा सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments