scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअगर विधानसभा चुनाव नहीं होते तो एमसीडी चुनाव पर ज्यादा ध्यान दे पाती भाजपा: हिमंत

अगर विधानसभा चुनाव नहीं होते तो एमसीडी चुनाव पर ज्यादा ध्यान दे पाती भाजपा: हिमंत

Text Size:

गुवाहाटी, सात दिसंबर (भाषा) पूर्वोत्तर के शीर्ष भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भगवा पार्टी की हार के बाद दावा किया कि अगर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव साथ-साथ न हुए होते तो पार्टी निगम चुनाव पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाती।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा गुजरात में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जहां बृहस्पतिवार को मतगणना होनी है। हालांकि, असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की संभावनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) 250 में से 134 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने भाजपा के 15 साल के शासन पर विराम लगा दिया है।

भाजपा को 104 सीट पर जीत मिली। जबकि कांग्रेस के खाते में नौ सीट गईं।

शर्मा ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, “दिल्ली में (एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार) हमें 60-70 सीट मिल रही थीं, लेकिन हमने काफी बेहतर प्रदर्शन किया।”

उन्होंने कहा, “अगर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव साथ न होते, तो हम दिल्ली पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाते।” शर्मा ने गुजरात और दिल्ली दोनों में पार्टी के लिए प्रचार किया था।

उन्होंने कहा, “कल गुजरात से बहुत अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments