scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशकश्मीर में रात के तापमान में और गिरावट आई

कश्मीर में रात के तापमान में और गिरावट आई

Text Size:

श्रीनगर, छह दिसंबर (भाषा) कश्मीर में बुधवार को शीतलहर और तेज हो गई जबकि ज्यादातर स्थानों पर तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहलगाम केंद्र शासित प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को रात का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि सोमवार को यह शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग में मंगलवार को रात का तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुलमर्ग में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पहले 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि नौ दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि अगले दो दिन मैदानी इलाकों और निचले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मध्य तथा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने का अनुमान है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments