नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी के निदेशक मंडल में मोहम्मद अफजल को सरकार की तरफ से नामित निदेशक नियुक्त किया गया है।
एनएचपीसी ने बुधवार को बीएसई को दी सूचना में कहा, ”उसके निदेशक मंडल ने छह दिसंबर, 2022 को पारित प्रस्ताव के जरिये मोहम्मद अफजल को छह दिसंबर से कंपनी के निदेशक में सरकार द्वारा नामित निदेशक नियुक्त किया है।”
कंपनी ने बताया कि अफजल कंपनी के किसी भी निदेशक से संबंधित नहीं हैं और ना ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी या किसी अन्य ऐसे प्राधिकरण के किसी भी आदेश के आधार पर निदेशक के पद पर रहने के लिए प्रतिबंधित हैं।
वर्तमान में वह विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पारेषण) के रूप में कार्यरत हैं।
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
