scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशदिल्ली नगर निगम चुनाव मतगण्ना: भाजपा ने 10, ‘आप’ ने छह सीटों पर जीत दर्ज की

दिल्ली नगर निगम चुनाव मतगण्ना: भाजपा ने 10, ‘आप’ ने छह सीटों पर जीत दर्ज की

Text Size:

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बुधवार को जारी मतगणना में अभी तक आए परिणाम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 और आम आदमी पार्टी (आप) ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच 42 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

जामा मस्जिद वार्ड से ‘आप’ की सुल्ताना आबाद ने, दरियागंज सीट पर पार्टी की सारिका चौधरी ने, जबकि रंजीत नगर सीट से पार्टी उम्मीदवार अंकुश नारंग ने जीत दर्ज की।

लक्ष्मी नगर में भाजपा की अलका राघव ने 3,819 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रोहिणी डी से पार्टी उम्मीदवार स्मिता ने भी जीत दर्ज की।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments