scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशअमरिंदर, जाखड़ पंजाब भाजपा की 17 सदस्यीय कोर समिति में शामिल

अमरिंदर, जाखड़ पंजाब भाजपा की 17 सदस्यीय कोर समिति में शामिल

Text Size:

चंडीगढ़, छह दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपनी पंजाब इकाई के लिए एक नयी कोर समिति का गठन किया। समिति के 17 सदस्यों में कांग्रेस के पूर्व नेता अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ शामिल हैं।

अमरिंदर और जाखड़ को पिछले सप्ताह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया था।

पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से चर्चा करने के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा ने पंजाब के लिए कोर समिति की घोषणा की।

नयी नियुक्तियों की सूची के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी और फतेहजंग सिंह बाजवा को भी कोर समिति का सदस्य बनाया गया है।

सूची के अनुसार, समिति के अन्य सदस्यों में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, सरबजीत सिंह विर्क, मनोरंजन कालिया, राजिंदर भंडारी, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जसविंदर ढिल्लों, विजय सांपला, मंथरी श्रीनिवासुलु, श्वेत मलिक, तीक्ष्ण सूद और सुभाष शर्मा शामिल हैं।

भाजपा ने पंजाब इकाई की नौ सदस्यीय वित्त समिति का भी गठन किया है।

भाषा गोला माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments