नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को जस्ता की कीमत पांच पैसे की तेजी के साथ 263.90 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव पांच पैसे या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 263.90 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,484 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
