scorecardresearch
Monday, 12 January, 2026
होमदेशबिपाशा बसु व करण सिंह ग्रोवर के यहां बेटी हुई

बिपाशा बसु व करण सिंह ग्रोवर के यहां बेटी हुई

Text Size:

मुंबई, 12 नवंबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के यहां शनिवार को बेटी का जन्म हुआ। दंपति का यह पहला बच्चा है।

बसु और ग्रोवर ने अपने अपने इंस्टाग्राम पेज पर संयुक्त बयान पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।

बयान में कहा गया है, “ 12.11.22. देवी बसु सिंह ग्रोवर। हमारे प्रेम और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।”

दोनों ने 2016 में शादी की थी और उन्होंने अगस्त में यह जानकारी साझा की थी कि बिपाशा गर्भवती हैं।

ग्रोवर (40) और बसु (43) ने 2015 की फिल्म ‘अलोन’ में एक साथ काम किया था। वे हाल ही में वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आए थे।

बसु को ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘कॉरपोरेट’, ‘रेस’ और ‘बचना-ए-हसीनों’ जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जबकि लोकप्रिय टीवी स्टार ग्रोवर ने ‘दिल मिल गए’ और ‘कुबूल है’ शो में अभिनय किया है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments