scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमखेलविजय हजारे ट्रॉफी: ग्रुप सी के चारों में बारिश से धुले

विजय हजारे ट्रॉफी: ग्रुप सी के चारों में बारिश से धुले

Text Size:

बेंगलुरू, 12 नवंबर (भाषा) विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप सी के मैच शनिवार को यहां बारिश के कारण पूरे नहीं हो पाए।

पिछले साल के उपविजेता तमिलनाडु ने बिहार के खिलाफ जब 17.1 ओवर में दो विकेट पर 101 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और आखिर में मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 21 ओवर में चार विकेट पर 137 रन बनाए। बारिश के बाद जब फिर खेल शुरू हुआ तो अरुणाचल प्रदेश के सामने 21 ओवर में 178 रन बनाने का लक्ष्य रखा गया।

अरुणाचल ने जब दो विकेट पर 35 रन बनाए थे तब बारिश आ गई जिसके कारण खेल आगे नहीं हो पाया।

इसके अलावा आंध्र और गोवा तथा केरल और हरियाणा के मैच भी बारिश के कारण पूरे नहीं हो पाए।

भाषा

पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments