scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमखेलश्रेयस का अर्धशतक, मुंबई सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में

श्रेयस का अर्धशतक, मुंबई सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में

Text Size:

कोलकाता, तीन नवंबर (भाषा) मुंबई ने श्रेयस अय्यर की 44 गेंद में 73 रन की आक्रामक पारी की बदौलत गुरूवार को यहां विदर्भ को पांच विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी के फाइनल में प्रवेश किया।

अब शनिवार को मुंबई का सामना फाइनल में हिमाचल प्रदेश से होगा।

मुंबई ने कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट जल्दी गंवा दिया था लेकिन फॉर्म में चल रहे पृथ्वी साव (21 गेंद में 34 रन) और अय्यर ने सुनिश्चित किया कि टीम 16.5 ओवर में जीत हासिल कर ले।

विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के 24 गेंद में नाबाद 46 रन की बदौलत विदर्भ ने सात विकेट पर 164 रन बनाये।

अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस महीने के अंत में होने वाले न्यूजीलैंड के सीमित ओवर के दौरे के लिये अभ्यास भी किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सात चौके और चार छक्के जड़े। उनके अलावा सरफराज खान ने भी 19 गेंद में 27 रन बनाये।

शिवम दूबे ने चार गेंद में दो चौके लगाकर खेल खत्म किया और 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments