scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलनिशानेबाजी जूनियर विश्व चैम्पियनशिप : भारत की झोली खाली

निशानेबाजी जूनियर विश्व चैम्पियनशिप : भारत की झोली खाली

Text Size:

ओसियेक ( क्रोएशिया), 22 सितंबर ( भाषा ) भारतीय जूनियर ट्रैप टीम यहां आईएसएसएफ विश्व शॉटगन चैम्पियनशिप में पदक नहीं जीत सकी ।

जूनियर पुरूष वर्ग में शपथ भारद्वाज और महिला वर्ग में भव्या त्रिपाठी ने सात भारतीय निशानेबाजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।

शपथ दो दिन क्वालीफाइंग दौर के 111 के स्कोर के साथ 15वें और भव्या 103 स्कोर के साथ 14वें स्थान पर रही ।

जूनियर पुरूष ट्रैप के आर्य वंश त्यागी और शारदुल विहान क्रमश: 32वें और 37वें स्थान पर रहे ।

जूनियर महिला वर्ग में सबीरा हैरिस 19वें, प्रीति रजक 22वें और आद्या त्रिपाठी 32वें स्थान पर रही ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments