scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलएआईएफएफ ने स्टिमक के लिये नया अनुबंध पेश किया, एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में या बाहर जाओ

एआईएफएफ ने स्टिमक के लिये नया अनुबंध पेश किया, एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में या बाहर जाओ

Text Size:

कोलकाता, 19 सितंबर (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मुख्य कोच इगोर स्टिमक को नया अनुबंध पेश किया है जिसमें एक शर्त शामिल की गयी है कि पुरूष टीम को एशियाई कप के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचाओ या फिर बाहर जाओ।

स्टिमक अभी कोलकाता में हैं जहां राष्ट्रीय टीम वियतनाम दौरे की तैयारी के लिये शिविर में हिस्सा ले रहे हैं और दौरा खत्म होने के बाद एआईएफएफ के अधिकारियों के उनके साथ अनुबंध की शर्तों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

यह फैसला एआईएफएफ की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान लिया गया।

एआईएफएफ महासचिव शाजी प्रभाकरण ने कहा, ‘‘आई एम विजयन की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति ने कल उनका अनुबंध एशियाई कप तक बढ़ाने का फैसला किया है और आज इसे कार्यकारी समिति से मंजूरी मिल गयी थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें प्रदर्शन को लेकर लक्ष्य टूर्नामेंट के शीर्ष आठ में जगह बनाने का है। अगर यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाता है तो उनका अनुबंध स्वत: ही उस अगले टूर्नामेंट के लिये बढ़ा दिया जायेगा जो एआईएफएफ की प्राथमिकता सूची में हो। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments