scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलअदिति अशोक पोर्टलैंड क्लासिक में 36वें स्थान पर रहीं

अदिति अशोक पोर्टलैंड क्लासिक में 36वें स्थान पर रहीं

Text Size:

पोर्टलैंड (अमेरिका) 19 सितंबर (भाषा) भारत की अदिति अशोक ने पोर्टलैंड क्लासिक गोल्फ प्रतियोगिता के अंतिम दौर में पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड खेला और तालिका में संयुक्त 36वें स्थान के साथ अपना अभियान खत्म किया।

अदिति ने शुरुआती दौर में 67 का कार्ड खेलने के बाद दूसरे और तीसरे दौर में 71 और 76 का कार्ड खेला था। उन्होंने हालांकि आखिरी दौर में फिर से वापसी की और कुल पांच अंडर 267 का स्कोर बनाने में सफल रही।

अमेरिका की एंड्रिया ली 66 के शानदार स्कोर के साथ टूर्नामेंट की विजेता बनी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments