scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के प्रदर्शन की सराहना की

प्रधानमंत्री ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के प्रदर्शन की सराहना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की सोमवार को जमकर सराहना की और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

पूनिया ने रविवार को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपिनयशिप में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में पूनिया का यह चौथा पदक है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के एकमात्र पहलवान हैं।

विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने गत सप्ताह 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे पहलवानों ने हमें गौरवान्वित किया है। बेलग्रेड में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर विनेश और पूनिया को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उपलब्धि विशेष है क्योंकि इस प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाली विनेश पहली महिला है और बजरंग पूनिया चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।’’

भाषा ब्रजेन्द्र नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments