scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलअंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप के लिए ऋतिका दहिया भारतीय टीम में

अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप के लिए ऋतिका दहिया भारतीय टीम में

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) भारतीय सेना की कप्तान ऋतिका दहिया को जोर्डन के वादि रम में 22 से 24 सितंबर के बीच होने वाली महिला अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप के लिए सोमवार को भारत की तीन सदस्यीय घुड़सवारी टीम में शामिल किया गया।

भारतीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) ने नयी दिल्ली की प्रियंका भारद्वाज और उत्तर प्रदेश की नंदा अग्रवाल को भी टीम में चुना है।

दिल्ली की 21 वर्षीय खुशी सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में रखा गया है।

भारत पहली बार इस ग्रां प्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा जिसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ विशेष रूप से महिलाओं के लिए कर रहा है।

इस प्रतियोगिता में भारत, ओमान, रूस, ब्रिटेन, कजाकिस्तान, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान सहित 12 देशों के शीर्ष घुड़सवार भाग लेंगे।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments