scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलसंधू बोगी रहित 66 के स्कोर से जापान में 13वें स्थान पर पहुंचे

संधू बोगी रहित 66 के स्कोर से जापान में 13वें स्थान पर पहुंचे

Text Size:

नारा (जापान), नौ सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अजितेष संधू सिनहैन डोंगहेई ओपन के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां पांच अंडर 66 के स्कोर से संयुक्त 13वें स्थान पर पहुंच गए।

पहले दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाने वाले संधू को कुल स्कोर आठ अंडर है। उन्होंने दूसरे दौर में पांच बर्डी की जबकि एक भी बोगी उनके नाम नहीं रही।

शिव कपूर लगातार दूसरे दौर में दो अंडर 69 के स्कोर से कुल चार अंडर के स्कोर से संयुक्त 60वें स्थान पर रहते हुए कट हासिल करने में सफल रहे।

एसएसपी चौरसिया (69 और 71) और गगनजीत भुल्लर (72 और 71) के कट से चूकने की आशंका है जो चार अंडर पर रह सकता है।

मौसम से प्रभावित दूसरे दौर में अभी 33 खिलाड़ियों का खेल पूरा नहीं हुआ है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments