scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलअमनदीप स्विस ओपन में संयुक्त तीसरे स्थान पर

अमनदीप स्विस ओपन में संयुक्त तीसरे स्थान पर

Text Size:

होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड), नौ सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने महिलाओं के यूरोपीय टूर में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्विस लेडीज ओपन के पहले दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला।

अमनदीप अभी संयुक्त तीसरे स्थान पर है। वह संयुक्त बढ़त हासिल करने वाली क्रिस्टीन वुल्फ और लिन ग्रांट से दो शॉट पीछे हैं।

अमनदीप ने जहां शानदार खेल का नजारा पेश किया वहीं भारत की अन्य खिलाड़ी सामान्य प्रदर्शन नहीं कर पाई।

दीक्षा डागर और वाणी कपूर ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 26वें स्थान पर हैं। त्वेसा मलिक ने इवन पार 72 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 50वें स्थान पर हैं।

रिदिमा दिलावरी और नेहा त्रिपाठी ने पहले दौर का खेल पूरा नहीं किया था।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments