scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलआसिफ अली, फरीद अहमद पर मैदान में झड़प के कारण जुर्माना

आसिफ अली, फरीद अहमद पर मैदान में झड़प के कारण जुर्माना

Text Size:

दुबई, आठ सितंबर ( भाषा ) पाकिस्तान के आसिफ अली और अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद पर एशिया कप सुपर फोर चरण के मैच के दौरान मैदान पर झड़प के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है ।

दोनों को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया ।

आईसीसी के बयान के अनुसार अली ने आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.6 का उल्लंघन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे से संबंधित है ।

वहीं फरीद को धारा 2 . 1 . 12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर , मैच रैफरी या किसी भी व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क संबंधित है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments