scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलसंधू और अर्जुन ने जे एंड के ओपन गोल्फ में बढ़त कायम की

संधू और अर्जुन ने जे एंड के ओपन गोल्फ में बढ़त कायम की

Text Size:

जम्मू, सात सितंबर (भाषा) युवराज सिंह संधू और अर्जुन प्रसाद जम्मू-कश्मीर ओपन 2022 गोल्फ प्रतियोगिता के पहले दिन के खेल के बाद बुधवार को यहां संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

जम्मू-कश्मीर पर्यटन के समर्थन से जम्मू तवी गोल्फ कोर्स पर आयोजित इस प्रतियोगिता में संधू और अर्जुन ने तीन अंडर 69 के कार्ड से शानदार शुरुआत दी।

पांच खिलाड़ी दो अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इसमें दिल्ली के शमीम खान, चंडीगढ़ के हरेंद्र गुप्ता, बेंगलुरु के खलिन जोशी, लखनऊ के संजीव कुमार और बांग्लादेश के जमाल हुसैन शामिल है।

इस स्थल पर पीजीटीआई की शुरुआती प्रतियोगिता में अन्य प्रमुख नामों में राशिद खान (72) संयुक्त 10वें, उदयन माने (73) संयुक्त 19वें, गत चैंपियन हनी बैसोया (74) संयुक्त 26वें और मनु गंडास (75) संयुक्त 32वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments