scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतवैभव ज्वैलर्स ने आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज जमा कराए

वैभव ज्वैलर्स ने आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज जमा कराए

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) दक्षिण भारत के एक प्रमुख क्षेत्रीय आभूषण ब्रांड वैभव जेम्स एन’ ज्वैलर्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये हैं।

दस्तावेजों के मुताबिक, निर्गम में 210 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा कंपनी की प्रवर्तक इकाई ग्रैंडी भारत मल्लिका रत्ना कुमारी (एचयूएफ) 43 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लायेगी।

इसके अलावा, कंपनी और 40 करोड़ रुपये तक के शेयर जारी कर सकती है। अगर नियोजन पूरा हो जाता है, तो नए निर्गम का आकार घट जायेगा।

निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग सामान्य कारोबार उद्देश्यों, 12 करोड़ रुपये की लागत वाले आठ नये शोरूम की स्थापना और अगले वित्त वर्ष 2023-24 तक 160 करोड़ रुपये के सामान की खरीद के वित्तपोषण के लिये किया जायेगा।

पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की परिचालन आय 1,694 करोड़ रुपये थी।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments