scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतड्रीमफॉक्स का शेयर 56 फीसदी की तेजी के साथ सूचीबद्ध हुआ

ड्रीमफॉक्स का शेयर 56 फीसदी की तेजी के साथ सूचीबद्ध हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) हवाईअड्डों के लिए ऑनलाइन सेवाएं देने वाले मंच ड्रीमफॉक्स सर्विसेज का शेयर मंगलवार को 326 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में शेयर बाजार में 56 फीसदी की तेजी के साथ सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 505 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो इसके निर्गम मूल्य की तुलना में 54.90 फीसदी अधिक है। इसके बाद यह 68.71 फीसदी की तेजी के साथ 550 रुपये पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 56 फीसदी की तेजी के साथ 508.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने 56.68 गुना अभिदान मिला था। यह आईपीओ पूरी तरह से 1,72,42,368 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में लाया गया था और आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 308-326 रुपये रखा गया था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments