scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगततमिलनाड मर्केंटाइल बैक के आईपीओ को पूरा अभिदान मिला

तमिलनाड मर्केंटाइल बैक के आईपीओ को पूरा अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के 831.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के दूसरे दिन सुबह के कारोबार में पूर्ण अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 87,12,000 शेयरों की पेशकश पर 88,32,292 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी में 2.15 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार श्रेणी में 73 प्रतिशत तथा गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 84 प्रतिशत अभिदान मिला।

कंपनी के 1.58 करोड़ इक्विटी शेयरों के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 500 से 525 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

निजी क्षेत्र के बैंक को सोमवार को निर्गम के पहले दिन 83 प्रतिशत अभिदान मिला था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments