scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतकेपीटीएल, अनुषंगियों को 1,345 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

केपीटीएल, अनुषंगियों को 1,345 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) कल्पतरु पॉवर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) और इसकी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगियों को 1,345 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। ऊर्जा एवं अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी केपीटीएल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केपीटीएल ने शेयर बाजारों को बताया कि ये ऑर्डर भारत और विदेशी बाजारों में पारेषण एवं वितरण (टी एंड डी) व्यवसाय के लिए हैं। इनमें पाइपलाइन बिछाने के ऑर्डर, भारत में मेट्रो रेल विद्युतीकरण के ऑर्डर शामिल हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘टी एंड डी तथा पाइपलाइन कारोबार में मिले इन नए ऑर्डर के साथ हमारी ऑर्डर बुक मजबूत होगी और महत्वपूर्ण बाजारों में हम नेतृत्व कायम कर सकेंगे।’’

भाषा मानसी

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments