नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में रिक्तियों का मुद्दा उठाने वाली एक याचिका पर सोमवार को केंद्र से जवाब मांगा।
न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति ए एस ओका की पीठ ने केंद्र को नोटिस जारी कर गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) ‘कॉमन काउज’ द्वारा दायर याचिका पर तीन हफ्तों में जवाब मांगा।
पीठ ने पूछा, ‘‘क्या स्थिति है?’’ इस पर, एनजीओ की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि दो पद रिक्त हैं-एक पद 25 महीनों से और दूसरा पद 15 महीनों से।
याचिका में कहा गया है कि प्राधिकार समय पर सीवीसी में रिक्तियों को भरने में नाकाम रहा है।
भाषा
सुभाष माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
