scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशहिमाचल सरकार ने बच्चा गोद लेने वाली महिला कर्मियों के लिए 6 महीने की छुट्टी को मंजूरी दी

हिमाचल सरकार ने बच्चा गोद लेने वाली महिला कर्मियों के लिए 6 महीने की छुट्टी को मंजूरी दी

Text Size:

शिमला, पांच सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने बच्चे गोद लेने वाली नियमित महिला कर्मचारियों को छह महीने के अवकाश की मंजूरी दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने बैठक में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना सहित कई अन्य परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के तहत शोधकर्ताओं को तीन साल की अवधि के लिए 3,000 रुपये की मासिक फेलोशिप प्रदान की जाएगी।

यह पहल युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए प्रेरित करने की खातिर की गई है। बिलासपुर जिले के सदर थाना अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के परिसर में एक नयी पुलिस चौकी को भी मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल ने सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।

भाषा अविनाश वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments