scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतट्विन टावरों के मलबे का पुनर्चक्रण अगले सप्ताह से शुरू करेगी रि-सस्टेनेबिलिटी

ट्विन टावरों के मलबे का पुनर्चक्रण अगले सप्ताह से शुरू करेगी रि-सस्टेनेबिलिटी

Text Size:

नोएडा, तीन सितंबर (भाषा) पर्यावरण सेवाएं एवं अवसंरचना समाधान देने वाली कंपनी रि-सस्टेनेबिलिटी ने शनिवार को कहा कि सुपरटेक के ध्वस्त किए गए ट्विन टावरों के कचरे में से 30,000 टन कचरे का पुनर्चक्रण (रि-साइकिल) वह अगले सप्ताह से शुरू कर सकती है।

कंपनी को सुपरटेक के ट्विन टावरों के विध्वंस से उत्पन्न कचरे को अगले तीन महीनों में रि-साइकिल करने के लिए नोएडा प्राधिकरण से ठेका मिला है।

कचरे को निर्माण सामग्री में बदला जाएगा। विध्वंस से उत्पन्न कुल कचरा लगभग 80,000 टन है।

करीब 100 मीटर ऊंचे दो टावरों को रविवार (28 अगस्त) को ढहा दिया गया था। इन्हें ध्वस्त करने में 3,700 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। ट्विन टावरों को गिराने में करीब 20 करोड़ रुपये का खर्च आया।

रि-सस्टेनेबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मसूद मलिक ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें 30,000 टन कचरे को रेत, एग्रीगेटर और टाइल जैसी निर्माण सामग्री में बदलने का काम मिला है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अगले सप्ताह से पुनर्चक्रण का काम शुरू कर सकती है और इस प्रक्रिया को पूरा करने में तीन महीने का समय लगेगा।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments