scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलबोपन्ना, रामनाथन अमेरिकी ओपन से बाहर

बोपन्ना, रामनाथन अमेरिकी ओपन से बाहर

Text Size:

न्यूयॉर्क, दो सितंबर ( भाषा ) भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन अमेरिकी ओपन में अपने अपने वर्ग में पहले ही दौर से बाहर हो गए ।

बोपन्ना पुरूष युगल और मिश्रित युगल के पहले दौर में हार गए जबकि रामनाथन पुरूष युगल के पहलेअ दौर में पराजित हुए ।

42 वर्ष के बोपन्ना और उनके डच जोड़ीदार मेटवे मिडिलकूप को इटली के गैर वरीय आंद्रिया वावासोरी और लोरेंजो सोनेगो ने 7 . 6, 6 . 2 से हराया ।

बोपन्ना और चीन की यांग झाओशुआन की जोड़ी को आस्ट्रेलिया के मैक्स पर्सेल और गैब्रियला डाब्रोवस्की ने मिश्रित युगल के पहले दौर में 7 . 5, 7 . 5 से हरा दिया ।

इससे पहले रामनाथन और सर्बिया के निकोला सेसिच को पुरूष युगल में 15वीं वरीयता प्राप्त इटली के सिमोन बोलेली और फेबियो फोगनिनी ने 6 . 4, 6 . 4 से मात दी ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments