scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलअदिति की डाना ओपन में भी खराब फॉर्म जारी

अदिति की डाना ओपन में भी खराब फॉर्म जारी

Text Size:

सिल्वेनिया (अमेरिका), दो सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक की खराब फॉर्म एलपीजीए के डाना ओपन में भी जारी रही जहां उन्होंने पहले दौर में पांच ओवर 76 का स्कोर बनाकर निराशाजनक शुरुआत की।

पिछले पांच में से चार टूर्नामेंट में कट से चूकने वाली अदिति ने पांच बोगी की और इस बीच वह केवल एक बर्डी बना पाई।

इससे वह एक बार फिर कट से चूकने की स्थिति में पहुंच गई हैं। उन्हें अगर सप्ताहांत में खेल जारी रखना है तो दूसरे दौर में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इस बीच हाई जिन चोई, रूओनिंग यिन और कार्लोटा सिगांडा ने छह अंडर 65 का कार्ड बनाकर पहले दौर में बढ़त हासिल की।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments