scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलशुभंकर डेनमार्क में संयुक्त 47वें स्थान पर

शुभंकर डेनमार्क में संयुक्त 47वें स्थान पर

Text Size:

फोर्सो (डेनमार्क), दो सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने यहां यूरोपीय टूर के मेड इन हिमरलैंड गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 47वें स्थान पर हैं।

शुभंकर ने बहुत अच्छी शुरुआत की थी तथा पहले नौ होल के बाद उनका स्कोर पांच अंडर था। लेकिन दसवें होल से अपने खेल को शुरू करने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने अंतिम नौ होल में ढीला प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे से चौथे होल तक लगातार तीन बोगी की।

‘रेस टू दुबई’ तालिका में 33वें नंबर पर चल रहे शुभंकर ने पांचवें होल में बर्डी बनाई जिससे उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ।

भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अमन गुप्ता भी अपनी अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख पाए। उन्होंने पहले छह होल में तीन बर्डी और एक ईगल बनाया था लेकिन इसके बाद उन्होंने छह बोगी की। उन्होंने पांचवें और आठवें होल में बर्डी बनाई जिससे उनका स्कोर एक अंडर पर रहा और वह संयुक्त 81वें स्थान पर हैं।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments